फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Story is meaningful only by bringing it in life: Sundar Raj

जीवन में उतारने से ही कथा होती है सार्थक : सुंदर राज

Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Story is meaningful only by bringing it in life: Sundar Raj
कंदवा। कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहारिक रूप में उतारें। अन्यथा कथा केवल मनोरंजन और कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। ये बातें चिरईगांव में चल रहे कथा के दौरान सुंदर राज महाराज ने कहीं। कहा कि स्त्री लक्ष्मी स्वरूप होती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि स्त्री को धैर्यवान और गंभीर होना चाहिए। गृहस्थ जीवन में अपने कुटुंब के सभी व्यक्तियों का ख्याल रखने वाली स्त्री अपने घर को स्वर्ग बना देती है। स्त्री को विषमता समाप्त करने वाली स्त्री बनना चाहिए पूतना जैसी नहीं। जिस घर की स्त्रियां धर्म के अनुसार कार्य करती हैं उस घर से दरिद्रता समाप्त हो जाती है। उस घर के पुरुषों को भी नारी का सम्मान करना चाहिए। जिस घर में स्त्री लक्ष्मी के रूप में आचरण करती हैं वहां पुत्र धर्म के रूप में जन्म लेता है और उस स्त्री का लोक और परलोक दोनों में जय जयकार होती है। इस दौरान उमा पांडेय, मृत्युंजय सिंह, सरोज, अलका सिंह, सोनाली पांडेय, आत्म प्रकाश, रामसेवक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed