फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stopped to ask for directions, attacked with a knife and robbed teacher of Rs 82,000

Chandauli News: रास्ता पूछने के लिए रोका, चाकू से हमला कर शिक्षक से लूट लिए 82 हजार

Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stopped to ask for directions, attacked with a knife and robbed teacher of Rs 82,000
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव भुपौली मार्ग पर बहादुरपुर सिवान के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे घर जा रहे कोचिंग के शिक्षक को रास्ता पूछने के लिए रोका। उसके बाद चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इस दौरान हुई हाथापाई में शिक्षक घायल हो गया। बदमाश 82 हजार रुपये भरा बैग और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र अमन सिंह यादव (30) रामनगर वाराणसी के एक कोचिंग में पढ़ाते हैं और रामनगर में ही किराए के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वे रामनगर से अपने गांव टड़िया जा रहे थे। रास्ते में बहादुरपुर खलिहान के आगे पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने पहले रास्ता पूछने के लिए उनकी बाइक रोकवाई और चाकू के बल पर मोबाइल फोन और पर्स छीनने के बाद चाकू से हमला किया। युवक के रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। इस संबंध में मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावर जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed