फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stopped salary of Two Sekretiryon

दो सेक्रेटिरयों का वेतन रोका

Fri, 13 Mar 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 13 Mar 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
stopped salary of Two Sekretiryon
ब्लाक कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन


यहां अनियमितताओं को देखकर उन्होंने दो ग्राम विकास अधिकारियों (सेक्रेटरी) के वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बीआरजीएफ, मनरेगा, राज्य वित्त, तेरहवां वित्त की फाइलों को जांच के दौरान कर्मचरियों को फटकार लगाई, वहीं राज्य वित्त की फाइल कब्जे में ले लिया। स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी कक्ष पर ताला बंद था।

 उन्होंने सहायक शोध अधिकारी के कक्ष को खाली करने और वहां पर चिकित्साधिकारी को बैठाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने वहां क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों की फाइलों की जांच की।

राज्य वित्त, तेरहवां वित्त, मनरेगा, बीरआरजीएफ के तहत कराए गए कार्यों की फाइल पूर्ण न होने पर एकाउंटेंट श्यामजी पाल को फटकार लगाई। साथ ही राज्य वित्त की फाइल को अपने कब्जे में ले लिया और बीडीओ को राज्य वित्त के तहत कराए गए कार्यों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इसी तरह जेई आरएस अखिलेश सिंह कार्यालय पर नहीं थे।


मंडलायुक्त ने पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया जहां पर दो कंप्यूटर पड़े हुए थे और एक ट्राइसिकल कार्यालय पर मिली। एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह व ऋषि सोनकर को ग्राम पंचायत में कंप्यूटर न ले जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान एक ही कक्ष में दो संविदा चिकित्सक गप्पे मारते मिले। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी चंद्रमौलि मिश्रा, जिला विकास अधिकारी बीबीसिंह, एडीओ पंचायत छोटे लाल सहित विकासखंड के कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed