फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stones pelted in Bihar on Delhi-bound Tejas Express

दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस पर बिहार में हुआ पथराव

Wed, 24 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted in Bihar on Delhi-bound Tejas Express
पीडीडीयू नगर। राजेन्द्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस पर दानापुर रेल मंडल के बनाही रेलवे स्टेशन के आगे सोमवार की देर रात अराजक तत्वों ने पत्थर मार दिया। इससे एक कोच का शीशा टूट गया। यह संयोग ही था कि इस घटना में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। ट्रेन के आधी रात के वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर खिड़की की मरम्मत की गई।
विज्ञापन

ट्रेनों पर पत्थर चलाने की घटना पर रोक नहीं लग पा रही है। विशेष कर राजधानी सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों पर बिहार में पत्थर मार दिया जा रहा है। इससे यात्रियों में भय की स्थिति होने लगी है। सोमवार की रात अप तेजस (राजेन्द्रनगर नई दिल्ली राजधानी) एक्सप्रेस रात पौने नौ बजे बनाही स्टेशन से आगे बढ़ी थी। इसी बीच किसी से ट्रेन पर पत्थर मार दिया। पत्थर से एसी फर्स्ट कोच ए-4 के एक खिड़की की कांच टूट गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन में सवार पटना से दिल्ली जा रहे यात्री अमित कुमार ने बताया कि वह बाल बाल बचा। इसकी सूचना पीडीडीयू कंट्रोल को दी गई। ट्रेन रात सवा दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। तो इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने कांच की मरम्मत की और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed