फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stone pelting reached to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, अफरा-तफरी

Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting reached to remove encroachment
पड़ाव। गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बन रहे पंडित दीनदयाल स्मारक/संग्रहालय का निरीक्षण करने 10 फरवरी को आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्दनेजर शनिवार को वाराणसी के सदर एसडीएम और रामनगर पुलिस सूजाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची। शाम करीब पांच बजे जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी वहां के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने लाठी पटककर किसी तरह लोगों को वहां से भगाया। कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस ने पिटाई भी कर दी। इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन

सूजाबाद में सेना की जमीन पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। वहां सेना की जमीन के आसपास काफी लोग झुग्गी झोपड़ी बना लिए हैं। सुबह करीब 10 बजे पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन शाम तक अतिक्रमण नहीं हटा तो अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन

जेसीबी जैसे ही अतिक्रमण को हटाते हुए सुजाबाद गांव के मोड़ तक पहुंची, वहीं पर एक बीजेपी पदाधिकारी का बोर्ड लगा था और उसे छोड़ दिया। इससे लोगों की नाराजगी बढ़ गई। नाराज भीड़ ने बोर्ड को यह कहते हुए तोड़ दिया की जब हमारे आशियाने को तोड़ दिए गए तो यह बोर्ड को क्यों नहीं हटाया गया। कुछ दूर तक नाराज भीड़ पुलिस पर पत्थर बाजी करने लगे। इधर पुलिस ने पत्थर बाजों को पीटते हुए दौड़ाया काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद काफी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों को देखकर वहां अतिक्रमण करने वाले भाग निकले। वहीं देर शाम झुग्गी झोपड़ी लगाने वाले ट्राली पर सामान लादकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed