{"_id":"5ebd3e0b8ebc3e90a24a6c5c","slug":"stone-pelted-on-the-issue-of-molestation-chandauli-news-vns5248368190","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विवाद में छेड़खानी के विवाद में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विवाद में छेड़खानी के विवाद में पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
कमालपुर के एवती में पत्थरबाजी के बाद बिखरे ईट व पत्थर।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के एवती गांव में दलित युवती के साथ दो दिन पूर्व हुई छेड़खानी के मामले में बृहस्पतिवार को बवाल हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोग महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतार आए और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर बस्ती के लोगों ने पथराव भी किया। पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। स्थिति बिगड़ती देख एएसपी, सीओ समेत चार थाने की फोर्स मौके पर पहुुंच गई। बाद में अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
धीना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम घर के बाहर टहल रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी की थी। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह जब एक महिला गांव में दवा की दुकान पर दवा लेने गई थी तो उस दौरान उसका दुकानदार के पुत्र से छेड़खानी वाले मामले में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद बस्ती की महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडा लेकर आरोपी युवक के भी घर पहुंच गए और मारपीट की। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसपर बस्ती के लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मामला बिगड़ता देख एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ सकलडीहा जगत राम कन्नौजिया के साथ धीना, कंदवा, धानापुर और सैयदराजा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
एसपी ने धीना थानाध्यक्ष को लगाई फटकार
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के एवती गांव में बृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक जगत राम कन्नौजिया व उप जिलाधिकारी सकलडीहा प्रदीप कुमार को गांव में कैंप करने तथा गांव की हर गली में एक दरोगा, पांच पुरुष और महिला सिपाही तैनात कर गश्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद