फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stolen in a house

घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चुराए

Sat, 23 Jul 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
stolen in a house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए परिवार के साथ जम्मू गए एक भट्टा कारोबारी के पटेल नगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर पर हाथ पार कर दिए। इसकी जानकारी कारोबारी को गुरुवार की देर रात जम्मू से लौटने पर हुई। पीड़ित के मुताबिक घर में रखे पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और 67 हजार नगदी गायब हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन

भट्ठा कारोबारी रतन कुमार श्रीवास्तव पटेल नगर में परिवार संग अपने मकान में रहते हैं। रतन कुमार के मुताबिक 15  जुलाई को माता वैष्णो के दर्शन पूजन के परिवार जम्मू गए हुए थे । गुरुवार की देर रात वे घर पहुंचे और मेन गेट  पर ताला टूटा दिखा। घर में सभी कमरे खुले थे। साथ ही आलमारी भी टूटी हुई थी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी । इस  संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed