फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Still Stuck on 'Coming Soon' District's First Tourism Website

Chandauli News: अभी भी ‘कमिंग सून’ पर अटका जिले का पहला पर्यटन वेबसाइट

Fri, 07 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Still Stuck on 'Coming Soon' District's First Tourism Website
चंदौली जिले का पहला पर्यटन वेबसाइट बनने के दो महीने बाद भी ‘कमिंग सून’ पर ही अटका हुआ है। पर्यटकों को लुभाने और उन्हें मोहक प्राकृतिक दृश्यों वाले पर्यटक स्थलों को दिखाने के लिए बनाया गया पैकेज भी शुरू नहीं हो सका है। वहीं वेबसाइट पर दिया गया मोबाइल नंबर भी अनुपलब्ध बता रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि चंदौली आने वाले पर्यटक यहां कैसे घूम पाएंगे।
विज्ञापन

चंदौली की पूर्व जिलाधिकारी ईशा दुहन ने दावा किया था कि एक वर्ष के अंदर जिले का पहला पर्यटन वेबसाइट उपलब्ध होगा। जिसमें पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही पर्यटकों को विशेष पैकेज आदि भी दिए जाएंगे। जिलाधिकारी के नियुक्त होने के कुछ महीने बाद ही पर्यटन वेबसाइट की वेबसाइट तैयार हो गई। एक कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 5 फरवरी 2023 को जिले के पहले पर्यटन वेबसाइट को लांच किया। वेबसाइट खुलते ही राजदरी, देवदरी, औरवाटाड़ जलप्रपात का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। वेबसाइट में जिले के पर्यटन स्थल राजदरी जलप्रपात,चंद्रप्रभा, बाबा कीनाराम स्थली, चकिया काली मंदिर, बाबा लतीफ शाह घूमने का पैकेज दिया गया था। जिसपर उस समय भी ‘कमिंग सून’ लिखा गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया था कि एक सप्ताह के अंदर बुकिंग शुरू हो जाएगी। पर्यटक अकेले, परिवार के साथ या जैसे भी चाहेंगे उनको सुविधाएं मिलेंगी। पैकेज के मूल्य की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। लेकिन वेबसाइट लांच होने के दो महीने बाद भी वह ‘कमिंग सून’ पर ही अटका हुआ है। वेबसाइट में पर्यटकों को किसी भी जानकारी देने के लिए एक संपक सूत्र 6389300527 दिया गया है। जिसपर कॉल करने पर नंबर अनुपलब्ध बता रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे पर्यटक जिले में आएंगे और उन्हें सुविधाएं मिलेगी। सबसे सुखद बात यह है कि वेबसाइट पर कुछ भी न होने के बाद भी मात्र दो महीने में 12903 लोगों ने इसपर विजिट की है। इससे जाहिर होता है कि चंदौली और यहां के पर्यटन स्थलों को लेकर लोग कितने इच्छुक हैं, पर विभागीय लापरवाही के चलते उनका सपना पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---
चंदौली जिला पर्यटन और प्राकृतिक दृष्टि से काफी समृद्ध है। पर्यटकों को लुभाने, पर्यटन स्थलों के बारे में समग्र जानकारी देने और उन्हें सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ‘चलो चंदौली’ नाम का पहला पर्यटन वेबसाइट बनाया गया। इसमें कई कार्य कराए जाने हैं। समयाभाव की वजह से इसपर काम नहीं हो पा रहा है। जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-नितिन कुमार द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed