फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STF Varanasi recovered 21.22 quintal ganja

एसटीएफ वाराणसी ने 21.22 कुंतल गांजा किया बरामद

Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
STF Varanasi recovered 21.22 quintal ganja
पीडीडीयू नगर। एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम ने शुक्रवार को अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया मोड़ के पास एक कंटेनर से 21.22 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक युवक को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आरोपी के पास से एक मोबाइल व चार हजा रुपये बरामद हुए है। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई है। कंटेनर में भरकर गांजा प्रयागराज ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम को सूचना मिली की बड़े पैमाने में गांजे की खेप चंदौली स्थित हाइवे से होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाली है। सूचना के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ एसटीएफ की टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के पास आशंका के आधार पर एक कंटेनर को रोक लिया। इस दौरान कंटेनर की तलाशी लिए जाने पर टीम को उमसे काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने झारखंड के कोडरमा जिला निवासी सुबोध कुमार यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इसमें 21.22 किलो गांजा है। बताया कि कंटेनर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मो.सलीम अख्तर खां का है। आरोपी ने बताया कि उसे यह कंटेनर सुधीर नामक एक व्यक्ति ने दिया था। पुलिस के अनुसार बिहार के गांजा तस्कर दातूल सिंह ने कोलकाता निवासी डब्बू सिंह व प्रेम सिंह के माध्यम से मंगाया था। बताया कि यह गांजा सालूर घाटी (आन्ध्र प्रदेश) के रहने वाले माठी दादा द्वारा दिया गया था। इस कंटेनर को प्रयागराज लेकर जाना था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक खेप पहुंचाने के लिए उसे 60 हजार रुपये मिलते थे। इस दौरान टीम में निरीक्षक पुनीत परिहार, निरीक्षक अरविन्द सिंह, एसआई आलोक सिंह, आरक्षी अभय विक्रम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed