फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Steering wheel handed over to the helper; truck collided with a dumper, resulting in death.

Chandauli News: खलासी को सौंपी ट्रक की स्टेयरिंग, डंपर से टकराया, गई जान

Sun, 27 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Steering wheel handed over to the helper; truck collided with a dumper, resulting in death.
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को सुबह डंपर और ट्रक की टक्कर में खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के कोचस निवासी रंगनाथ का बेटा रमेश यादव (20) ट्रक पर खलासी का काम करता था। शनिवार को ट्रक में माल लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। बताया गया कि रास्ते में चालक को नींद आने लगी तो उसने ट्रक की स्टेयरिंग खलासी रमेश को सौंप दी। ट्रक चंदरखा गांव के पास पहुंचा था कि इसी दौरान रमेश को भी झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed