{"_id":"5727b6844f1c1bce725cd20c","slug":"steal-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दो लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर दो लाख उड़ाए
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 03 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाक्स दिखाता दूकानदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्यू महाल स्थित नाले के समीप पान के थोक विक्रेता की दूकान से रविवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने दो लाख रुपये नकदी चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
नगर के न्यू महाल निवासी विष्णु की उसके घर के पास में ही पान व उससे संबंधित वस्तुओं की थोक की दूकान है। पीड़ित के मुताबिक रविवार को बिक्री के दो लाख रुपए उसने दूकान में ही काउंटर में बने गल्ले में रख दिए थे।
सोमवार की सुबह वह दूकान खोलने पहुंचा। उसने जैसे ही दुकान का शटर उठाया गल्ला खुला हुआ मिला। साथ ही उसमें रखे दो लाख रुपये भी गायब मिले। यह देख कर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। बाद में विष्णु ने इसकी सूचना कोतवाली को दी। सूचना पाकर कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर पर जांच की जा रही है।