{"_id":"6744ff7bfec784126406d6f4","slug":"stayed-hungry-and-thirsty-suffered-setbacks-still-did-not-get-fertilizer-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123614-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आठ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ पुल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आठ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ पुल का काम
विज्ञापन
शिकारगंज। चंदौली और मिर्जापुर के बीच सुगम यातायात के लिए गरई नदी पर पुल का निर्माण कार्य आठ साल से अधर में लटका हुआ है। मियाद बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। तीन करोड़ का बजट मिलने के बाद भी सिर्फ चार पिलर खड़े हो पाए हैं। इसके बाद से काम ठप पड़ा है। अब नए रिवाइज स्टीमेट बनाकर शासन से धनराशि मांगने की कवायद की जा रही है।
चंदौली के चकिया तहसील का अंतिम गांव अमरा दक्षिणी के पास स्थित गरई नदी का पुल काफी संकरा और जर्जर हो गया है। बरसात के दिनों में नदी की पानी सड़क पर बहने से आवागम बाधित हो जाता है। इस पुल से रोज करीब 2000 हजार गुजरते हैं। यह मार्ग कई आध्यात्मिक और पर्यटक स्थलों को भी जोड़ता है।
मिर्जापुर के अहरौरा स्थित भंडारी देवी, मां विंध्यवासिनी देवी, मध्य प्रदेश में मां मैहर देवी, जौनपुर स्थित मां चौकिया धाम, चुनार दुर्गा माता, शक्तेशगढ़ स्थित अड़गड़ानंद आश्रम, सोनभद्र में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, लोरिक शिला स्थल समेत कई स्थलों के लिए इस मार्ग से लोग आते जाते हैं। इसको देखते हुए 2016-17 में सपा विधायक पूनम सोनकर ने यहां नए का निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसके लिए शासन ने 3.05 करोड़ का बजट जारी किया था। निर्माण कार्य में अनियमितता और अफसरों की लापरवाही की वजह से काम तो पूरा नहीं हो पाया लेकिन बजट खत्म हो गया। इसके बाद से काम ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुल का काम पूरा कराने के लिए 10 करोड़ रुपए का रिवाइज स्टीमेट तैयार कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद शासन से बजट की मांग की जाएगी।