फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Station master going for duty on bike crushed by vehicle, dies

Chandauli News: बाइक से ड्यूटी जा रहे स्टेशन मास्टर को वाहन ने कुचला, मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Station master going for duty on bike crushed by vehicle, dies
कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के धर्मकाटा के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रेलवे स्टेशन मास्टर शारदा रंजन (51) को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। वह वर्तमान में मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई स्टेशन पर तैनात थे। वाहन की टक्कर के बाद ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने उन्हें सकलडीहा सीएचसी पहुंचाई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बिहार के नालंदा शहर के मंडाक्ष गांव के शिव प्रसाद के दो पुत्र शारदा रंजन और राकेश रंजन हैं। शारदा रंजन मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई में रेलवे स्टेशन मास्टर थे। उनकी पत्नी नूतन पटेल सकलडीहा बाल विकास परियोजना कार्यालय में वरिष्ठ पटल सहायक हैं। शारदा रंजन सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर एक किराये के मकान में पत्नी व एक पुत्री स्मृति रंजन और एक पुत्र श्रेयश रंजन के साथ रहते थे। शनिवार को रात में वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। ताजपुर के आगे बथावर गांव के पास एक धर्मकाटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तेंदुईपुर गांव का एक युवक पहचान लेने पर अपने वाहन से सकलडीहा सीएचसी पुलिस की मदद से लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते पत्नी और बच्चे सीएचसी पहुंच गए। रेलवे विभाग के कई अधिकारी और सहयोगी भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पत्नी ने मैच देखकर जाने को कहा, पर जीत की दुआ कर ड्यूटी के लिए निकले
रेलवे स्टेशन मास्टर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे विश्वकप का फाइनल मैच देख रहे थे। ड्यूटी का समय होने पर वह भारत की जीत की दुआ करते हुए ड्यूटी के लिए रवाना हो गए। पत्नी नूतन पटेल रोक रही थी कि मैच देखकर जाएं। लेकिन ड्यूटी का हवाला देकर वह रवाना हो गए। काश पत्नी की बात मान लेते तो शायद जान बच जाती। यह सोचकर पत्नी और बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed