फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Station at the name of Shastri

शास्त्री के नाम पर हो स्टेशन

Sun, 11 Jun 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Sun, 11 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने शनिवार को सेंट्रल कालोनी स्थित शास्त्री जी के जन्म स्थली पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि नाम बदलने की मांग पूरी नहीं हुई तो कार्यकर्ता पूरे नंगे होकर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश और केंद्र सरकार की होगी।
विज्ञापन


सभा के दौरान न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी के जन्म स्थली के विकास और स्टेशन का नाम शास्त्री जी के नाम पर करने को लेकर लंबे समय से लड़ाई की जा रही है, लेकिन इस मांग को अनसुना कर पंडित दीन दयाल के नाम पर स्टेशन का नाम रखा जा रहा है। यह यहां के लोगों के साथ अन्याय है। बाक्सिंग जिला महासचिव कुमार नंदजी ने कहा कि मुगलसराय का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम होना चाहिए, क्योंकि वे एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति थे।
विज्ञापन


कुछ राजनीतियां पार्टियां एवं लोग चंद फायदों के लिए उनका समर्थन अपनी जुबान से नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उनका दिल भी शास्त्री जी के साथ है।इस मौके पर नरायन गोंड, दिनेश यादव, शंकर चौहान, संजय श्रीवास्तव, जगदीश, संतोष पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन शर्मा, सुनील मौर्य, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, आकाश जायसवाल, आशु राठौड़, पिंटू, मोनू, पंकज, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुग़लसराय रेलवे स्टेशन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने एवं सेंट्रल कॉलोनी स्थित जन्मस्थली के विकास व राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग के लिए धरनारत लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास समिति के धरना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समर्थन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed