फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Started distributing ration to the helpless

असहायों को राशन बांटने में लगे

Sun, 12 Apr 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Started distributing ration to the helpless
इटवा में जरूरतमंदों में खाद्यान्न वितरित करते एसडीएम प्रदीप कुमार व ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देेश में 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं सेवी संगठन के सदस्य लगातार लोगों तक पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों फूड्स पैकेट वितरण हो रही भीड़ को देखते हुए डीएम ने नगर में स्वयं सेवी संगठनों को अपने हाथों से राशन वितरण पर रोक लगा दी थी, लेकिन रविवार को फिर से स्वयं सेवी संगठनों को पास जारी किया है। इसके बाद से वितरण की शुरूआत की है। नवयुवक समिति गल्ला मंडी की ओर से रविवार को दो सौ पैकेट फूड्स पैकेट तैयार कर नगर के गोबरिया, नई बस्ती, धर्मशाला स्थित विभिन्न होटल, वेस्टर्न बाजार, मैनाताली, ईस्टर्न बाजार में रह रहे गरीब मजदूरों के बीच प्रशासन की देख-रेख में वितरित किया गया। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने चंदौली के गंगा रोड सिनेमा हाल परिसर में 525 बोरी अनाज मदजूरों के बीच वितरित किया। इस दौरान लोगों से घरों में रहने का आह्वान किया। इस मौके पर राघव सिंह, दिलीप सोनकर, विद्यासागर गुप्ता, हेमनाथ अग्रहरि, गुड्डू गुप्ता, राजू सिंह, नागिना गुप्ता रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर से सटे भीटी,ताहिरपुर, मिल्कीपुर सहित विभिन्न गांवों मेें गरीबों में लंच पैकेट वितरित किया। इस दैरान चंद्रशेखर यादव, अश्वनी सोनकर, ईशान मिल्की, सुबाष यादव, मुरली यादव, अजय रहे। ईस्टर्न बाजार निवासी एवं समाज सेवी गोरे सरदार लॉक डाउन के दौरान रोजाना सुबह और शाम नगर के वीआईपी गेट के समीप चाय और बिस्किट का मुफ्त वितरण कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी रत आरपीपएफ, जीआरपी, सफाईकर्मी सहित विभिन्न कर्मचारियों को इसका लाभ हो रहा है।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय निर्भय दास हनुमान मंदिर पर रविवार को पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर असहायों के बीच अनाज वितरित किया। इस मौके पर पंकज दुबे सभासद, राजेश चौहान, अनिल केसरी, राजकुमार मोदनवाल, राजकुमार गुप्ता, विजय विश्वकर्मा रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि शेरू सिंह ने रविवार को पौनी, कसवढ़ और हरिचरना गांव में 107 लोगों में खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान कसवढ़ प्रधान राजेश उपाध्याय, मान सिंह, संजय, श्यामनारायण, खगलू रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तहसील प्रशासन की ओर से मजधुबन, बर्दी साड़ा, सलेमपुर, रूपेठा, धरहरा, बहरवानी बनवासी बस्ती में करीब 600 से अधिक लोगों को लंच पैकेट वितरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार डॉ.वंदना मिश्र, डॉ. अश्वनी कुमार,डॉ. अशोक विश्वकर्मा, प्रबंधक राीमविलास रहे। इसी तरह चहनिया ब्लाक के ईटवा पट्टी गांव में भीख मांग कर जीविकोपार्जन करने वाले लोगों तक एसडीएम प्रदीप कुमार और ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा संजीव कुमार सिंह के सहयोग से अनाज पहुंचा गया।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार बृजेश सिंह भी रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने विधानसभा के एवती गांव में रविवार को कुल 40 गरीबो व वंचितों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। इस मौके पर राजेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, गणेश अग्रहरी, अशोक सिंह, पिंटू सिंह, छोटू, योगेंद्र सिंह, चितरंजन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed