{"_id":"af2a673c990d1346f7771c33505d7c6e","slug":"standing-near-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के पास खड़े होकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के पास खड़े होकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जलीलपुर गांव के नई बस्ती में नाली की सफाई न होने से नाराज
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रविवार को गांव में नाली के समीप खड़े होकर सफाई कर्मचारी और
प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
जलीलपुर गांव के नई बस्ती की आबादी करीब 1500 है। ग्रामीणों के अनुसार घरों से गंदा पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया है। इस नाली को किसी नाले से नहीं जोड़ा गया है।
यही नहीं पिछले कई माह से नाली की साफ सफाई भी नहीं हुई है। इससे नाली कूड़े से पट कर जाम हो गई है। अब नाली जाम होने की वजह से इसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है और वापस घरों में घुस रहा है।
कई बार इसकी शिकयत प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक मुख्यालय पर की गई लेकिन न तो नाली की साफ सफाई हुई और न ही नाली को किसी बड़े नाले से जोड़ा गया।
नालियों में पानी जमा होकर सड़ने से गांव में बदबू हो रही है तथा सड़ांध से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से गांव में नाली के समीप खडे़ होकर यहां नियुक्त सफाईकर्मी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में गांव के वरिष्ठ लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल नाली की साफ सफाई नहीं हुई तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर कांता, मदन, संतोष, माधुरी, शारदा, कुंती, मल्लू आदि रहे।