फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Standing in the water, the farmers demanded to open the water of the dam

पानी में खड़े होकर किसानों ने की बांध का पानी खोलने की मांग

Fri, 29 Oct 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Standing in the water, the farmers demanded to open the water of the dam
नौगढ़। नौगढ़ बांध का पानी खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय किसानों ने स्थानीय मां काली मंदिर के समीप नारेबाजी की। कहा कि पानी न खोलने से जलाशय के समीप के किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। चेताया कि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पूर्व में समय से बांध का पानी खुल जाता था। इससे जलाशय के समीप के किसान खेती किसानी कर अपना जीवकोपार्जन करते रहे हैं। इस वर्ष समय से बांध का पानी न खुलने से किसानों की किसानी योग्य सैकड़ों एकड़ भूमि पानी में डूबी है। किसान खेती नहीं कर पा रहे है। बांध का पानी न खुलने से तटवर्ती इलाकों में बसे हुए लोगों को पानी में से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शिवशरण जायसवाल, गोविंद, राम स्वरूप, पंकज मद्धेशिया, राम सिंगार, राम रक्षा, बबलू खान, रामकेश वनवासी, प्रभुनारायण जायसवाल, सुनील जायसवाल, अनील मद्धेशिया, सलीम, नियाज, परवेज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed