फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stand united and raise your voice for your rights.

Chandauli News: अपने अधिकारों के प्रति एकजुट होकर उठाएं आवाज

Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stand united and raise your voice for your rights.
नगर के एक लॉन में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनपंचायत वनवासी समाज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में वनवासी समाज के लोगों के साथ सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज क्षेत्र के सांसद सपा छोटेलाल खरवार ने कहा कि वनवासी, पिछड़ा और दलित समाज की एकजुटता सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के सभी वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीए की विचारधारा बराबरी, सम्मान, सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी की लड़ाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, सुधाकर कुशवाहा, दशरथ सोनकर, महेंद्र राव, त्रिलोकी पासवान, रामप्रताप यादव, प्रदीप बनवासी, चेतनारायण बनवासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्नु बनवासी ने की और संचालन मुश्ताक अहमद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed