Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stable opened on six lane road worth 329 crore covered with cow dung in chandauli

UP: सिक्स लेन पर खोल दिया तबेला, गोबर से सनी 329 करोड़ की सड़क; नक्काशीदार पत्थरों पर पाथ रहे उपले

Wed, 02 Jul 2025 05:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 05:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग पर राहगीरों को आने जाने में तब दिक्कतें हो रही हैं जब अचानक सड़क पर मवेश पहुंच जा रहे हैं। सड़क किनारे लगभग 50 मवेशियों को बांधा गया है। बारिश के बाद भारी मात्रा में गोबर बहकर सड़क पर गंदगी फैला रहे हैं।

विज्ञापन
stable opened on six lane road worth 329 crore covered with cow dung in chandauli
पड़ाव से पीडीडीयू नगर के बीच सड़क पर बंधे मवेशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक 329 करोड़ से बने सिक्स लेन पर चार से पांच जगहों पर लोगों ने तबेला खोल दिया है। डांडी के पास सर्विस लेन पर जहां राजस्थान के कागीगरों की ओर से सुंदर और नक्काशीदार पत्थर लगााए गए हैं, उन पत्थरों से ही गाय और भैंस को बांधा जा रहा है। 

विज्ञापन


स्थिति यह है कि सड़क पर खुलेआम 50 से ज्यादा गाय और भैंसों को बांधा जा रहा है जिसके वजह से चमचमाती सड़क गोबर से सन गई है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इससे कभी भी दुर्घटना भी हो सकती है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर का मार्ग चंदौली जिले का सबसे प्रमुख और प्रवेश मार्ग है।
विज्ञापन


सुगम आवागमन के लिए 329 करोड़ से पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन और फोर लेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पड़ाव से दुलहीपुर तक की सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहगीरों को होती है दिक्कत

सड़क के साथ दोनो तरफ सर्विस लेन और सर्विस लेन के किनारे राजस्थान के कारीगरों की ओर से गढ़कर नक्काशीदार पत्थर लगाए गए हैं जो सिक्स लेन की सुंदरता में चार चांद लगा दे रहे हैं। लेकिन इसी में डांडी के पास सड़क के दोनो तरफ 4-5 जगहों पर तबेला खोल दिया गया है। जिन पत्थरों को राजस्थान के कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर गढ़ा है उसमें गाय और भैंस बांधी जा रही हैं। वहीं चमचमाती सड़क गोबर से सनी हुई है।

सबसे बड़ी बात कि इस मार्ग पर ही एशिया की सबसे बड़ी कोलमंडी चंदासी है। जिससे रोजाना 1200 ट्रकों का आवागमन होता है। वहीं 5 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों और 500 से ज्यादा स्कूली वाहनों का आवागमन होता है। वहां दो बड़े निजी विद्यालय हैं जहां की 300 से ज्यादा बसें इसी लेन से जाती हैं। ऐसे में सड़क पर पशुओं के रहने से कभी भी हादसा हो सकता है। 

रात में और खराब होती है स्थिति

मवेशी सड़क पर बैठे मिल जाते हैं, जिससे वाहनों की गति धीमी हो जाती है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। खासकर रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि तेज रफ्तार में वाहन चालकों को मवेशी नजर नहीं आते।

सिक्स लेन पर पशुओं को बांधने वाले पशुपालकों को जल्द ही नोटिस दी जाएगी। न हटाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed