फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP's Virendra becomes Chhatrap after breaching Singh Fort

Chandauli News: सिंह दुर्ग को भेद कर छत्रप बने सपा के वीरेंद्र

Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
SP's Virendra becomes Chhatrap after breaching Singh Fort
चंदौली। चंदौली संसदीय क्षेत्र में इस बार काफी रोचक का मुकाबला देखने को मिला है। सपा के बीरेंद्र सिंह ने न सिर्फ भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को हैट्रिक बनाने से रोकते हुए सिंह दुर्ग को भेदने में सफलता अर्जित की। उन्होंने सपा को जीत ही नहीं दिलाई बल्कि छत्रप भी बनने का गौरव हासिल किया है। चंदौली विकास के रूप में भले ही देश के अति पिछड़े जिलों में शामिल हो, लेकिन राजनीतिक उर्वरक शक्ति के लिए देश और प्रदेश में चर्चित रहा है। राममनोहर लोहिया से लेकर मुख्यमंत्री और रेल मंत्री रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान की केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी का पैतृक गांव भभौरा भी चंदौली में ही है। इस बार के चुनाव में मोदी सरकार में कद्दावर मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय खड़े रहे। इस जिले से दो -दो राज्यसभा सांसद साधना सिंह और दर्शना सिंह जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यही नहीं लोकसभा क्षेत्र पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटा हुआ जिला है। ऐसे में इस सीट की महत्ता बहुत बढ़ गई थी। अपनी सीट बचाने के लिए डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 2024 में महेंद्र पांडेय की विरोधी गुट की नेता माने जाने वाली मुगलसराय से पूर्व विधायक साधना सिंह को भी राज्यसभा भेज कर चंदौली के ''सिंह दुर्ग'' की किलेबंदी मजबूत करने की कोशिश की। सशक्त विधायक कहे जाने वाले सुशील सिंह, लगातार तीन बार से जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा रखने वाले छत्रबली सिंह ने जिले को पूरी तरह मजबूत बना दिया। मिर्जापुर से बीजेपी एमएलसी विनीत सिंह भी चंदौली की क्षत्रिय राजनीति में हस्तक्षेप रखते हैं और वह डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह और उनकी पत्नी एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह की भी भाजपा से नजदीकियां जगजाहिर हैँ। इस तरह केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय की चंदौली लोकसभा सीट को भाजपा ने पूरी तरह से ''सिंह दुर्ग'' में तब्दील कर दिया गया था। इस चुनाव में सबको पछाड़ते हुए सपा के बीरेंद्र सिंह ने सिंह दुर्ग को ध्वस्त कर छत्रप बनने में सफल हो गए। उन्होंने मोदी सरकार के दसवें नंबर के मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed