फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sprinkle intoxicating powder and take away jewelry worth 2.5 lakhs

नशीला पाउडर छिड़कर ढाई लाख के गहने ले उड़े उचक्के

Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sprinkle intoxicating powder and take away jewelry worth 2.5 lakhs
पीडीडीयू नगर के प्लांटडिपो में ठगी की शिकार महिला से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लांट डिपो रेल कालोनी स्थित एक र्क्वाटर में शनिवार को दिन में उचक्कों ने नशीला पाउडर छिड़क कर महिला के लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब दोनों उचक्के वहां से फरार हो गए। महिला के अनुसार दोनों उचक्के एक कंपनी के वाशिंग पाउडर का प्रचार करते हुए उसके के यहां आए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लांट डिपो रेल कालोनी निवासी उदय प्रताप मिश्रा शनिवार की सुबह अपने कार्य पर चले गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीता मिश्रा और उनकी बहू घर पर अकेली थी। नीता मिश्रा ने बताया कि वह अपने कार्य में लगी थी कि तभी दो युवक र्क्वाटर के गेट पर आये और वाशिंग पाउडर खरीदने की बात की। युवकों ने उन्हें बताया कि इससे घर में अन्य सामान भी साफ कर सकते हैं। जिसपर महिला ने उन्हें एक थाली साफ करने को दे दी। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला कहा कि एक पेपर साइन कर दें ताकि वह अपनी कंपनी में बता सकेंगे की उन्हें सर्वे का कार्य किया है। जिसपर महिला ने कागज पर साइन किया। इस दौरान उन्होंने एक कागज पर थोड़ा पाउडर रखकर महिला को दे दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बहू अंदर कमरे में थी। होश आने पर महिला ने बताया कि इस दौरान दोनों उचक्के उनके गले से चेन व हाथों में पहनी दो अंगूठी निकालकर वहां फरार हो गए। कुछ ही देर बाद उन्हें होश आया तो दोनों उचक्के वहां से भाग चुके थे। महिला के गायब गहनों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई है। महिला ने इसकी सूचना अपने पति व पुत्र को दी। बाद में लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना के बाबत जानकारी दी। मौके पर पहुंची मामले की पीड़िता से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed