शहाबगंज। रामपुर गांव स्थित महड़ौरी देवी मन्दिर के पास शुक्रवार को एथलेटिक्स रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। तीन किमी की रेस प्रतियोगिता में वाराणसी के मनीष ने 8.45 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान, बाबूलाल द्वितीय व नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर रेस में गौरव सिंह प्रथम, बाबूलाल द्वितीय व दीपक भारती ने तृतीय रहे।200 मीटर रेस में धर्मेन्द्र साहनी प्रथम, कृष्णा यादव द्वितीय व पिन्टू तृतीय रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव, अमर गौड़ उर्फ पिंटू बाबा ने फीता काटकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। मुख्य अतिथि ने प्रथम विजेता मनीष को साइकिल व नगद पुरस्कार व अन्य विजेता को शील्ड व नगद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। इस दौरान रमाकांत यादव, राजवन्त फौजी, शिव कुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र यादव, प्रिंस यादव, राम सहारे यादव, कोच देवेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, बदरुद्दीन व दौड़ के रेफरी मनोज यादव, शिव कुमार, शाकिब, रामाश्रय विश्वकर्मा मौजूद थे।