{"_id":"5db862518ebc3e01431c289a","slug":"spirit-recovered-and-three-arrestes-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में 12 लाख की स्प्रिट बरामद, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में 12 लाख की स्प्रिट बरामद, तीन गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2019 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
चंदौली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को मझगाई तिराहे पर पिकअप वाहन से 1220 लीटर स्प्रिट बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्प्रिट बिहार ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन वीरेंद्र यादव ने नौगढ़ थाने में बताया कि पिकअप वाहन से स्प्रिट बिहार ले जाने की सूचना मिली। इस पर नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाई तिराहे पर मद्धुपुर की ओर से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई। पिकअप दिखने पर रुकने का इशारा करने पर चालक ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने वाहन पकड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पिकअप से चार बड़े और छह छोटे ड्रम में भरी स्प्रिट बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रतनदीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, लालव्रत कोल के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।