{"_id":"6a59372fa1b0c5cd6008076f","slug":"speeding-truck-rams-into-parked-trailer-driver-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151514-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर से टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
चंदौली में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। नेशनल हाईवे पर विकास भवन के समीप बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में बिहार के रोहतास निवासी ट्रक चालक राजू यादव (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंसा रहा। क्रेन की मदद से शव बाहर निकाला गया। वहीं खलासी गोलू यादव (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सदर प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि ट्रक बिहार के न्यासी गंज से वाराणसी की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।
घायल खलासी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। तीन दिनों में यह दूसरा हादसा है। 14 जुलाई को भी हादसे में चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
14 जुलाई की सुबह 4 बजे हाईवे पर जगदीशसराय के पास एक बालू लदा ट्रक डंपर बीच रोड में ही रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे पीछे वाले ट्रक का चालक बिहार निवासी विकास कुमार केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।