{"_id":"61f8c802d58d2d7aa51d92b0","slug":"speeding-bolero-hit-bike-rider-man-died-on-way-to-hospital-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Tue, 01 Feb 2022 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के चकिया-चंदौली मार्ग नेगुरा गेट के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलोरो एक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी कला गांव निवासी विजय कांत(26) पल्सर बाइक से चंदौली बाजार में समान लेने आया था। चंदौली से घर लौटते समय जैसे ही नेगुरा गेट के पास पहुंचा, कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।