फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Speed trains ceased for 25 hours late

ट्रेनों की गति थमी, 25 घंटे लेट

Thu, 08 Dec 2016 12:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 Speed trains ceased for 25 hours late
घने कोहरे ने छीनी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से बुधवार को चालीस ट्रेनें 25 घंटे से  अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। सर्वाधिक विलंबित होकर जाने वाली  ट्रेनों में जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े 25 घंटे विलंब से बुधवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई। आरंभिक  स्टेशनों से रद्द किए जाने के कारण बुधवार को मुगलसराय पहुंचने वाली चार ट्रेनें निरस्त रहीं। डीआरएम किशोर कुमार ने  बताया कि उत्तर भारत में मौसम के बहुत अधिक परिवर्तित होने की वजह से  ट्रेनों का परिचालन अत्यधिक प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


कोहरे से  ट्रेनों के परिचालन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एक से तीन घंटे  तक विलंबित होने वाली ट्रेनें इन दिनों चार घंटे से लेकर 25 घंटे से भी  अधिक विलंबित होकर गंतव्य को जा रही हैं। अधिक विलंबित होने के  कारण चार ट्रेनें रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बुधवार को रद्द रहीं। इसी  प्रकार चालीस ट्रेनें चार से साढ़े 25 घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचीं।
विज्ञापन


पंजाब मेल, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस,  फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर  एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, रांची गरीब रथ एक्सप्रेस, मुंबई मेल, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस समेत चार दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से 14 घंटे तक विलंबित होकर  गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed