फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains will run for Delhi, Mumbai and Gorakhpur on Holi

Chandauli News: होली पर दिल्ली, मुंबई और गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Delhi, Mumbai and Gorakhpur on Holi
पीडीडीयू नगर। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से दिल्ली, आनंद विहार से दरभंगा, रक्सौल एवं बरौनी, उधना-पटना, बलसाड़-दानापुर तथा गोरखपुर-रांची के बीच छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बलसाड़-दानापुर स्पेशल 30 जून तक हर सोमवार को सुबह 8.40 बजे खुलकर मंगलवार को 7.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से खुलकर 9.32 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा रुकते हुए 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन एक जुलाई तक हर मंगलवार को दोपहर में 14.30 बजे आरा, बक्सर होते हुए 17.55 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। पंं. दीनदयाल जंक्शन से चलकर ट्रेन बुधवार को 21.30 बजे बलसाड़ पहुंचेगी। इसी तरह उधना-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को उधना से सुबह 8.35 बजे खुलकर शनिवार को 7.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 जून तक पटना से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 13.05 बजे खुलकर आरा, बक्सर होते हुए 17 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रविवार को 14.50 बजे उधना पहुंचेगी। इसी तरह रांची-गोरखपुर होली स्पेशल रांची से 12 मार्च की रात 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 5.33 बजे कोडरमा, 7 बजे गया, 10.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 11.45 बजे वाराणसी रुकते हुए 19.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से 14 मार्च को 11 बजे खुलकर 19.23 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए अगले दिन 5.30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल, दिल्ली-रक्सौल फेस्टिवल स्पेशल और आनंद विहार-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। तीनों ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed