फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   special train passed from pddu nagar railway station

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से गुजरे हजारों श्रमिक

Fri, 15 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
special train passed from pddu nagar railway station
पीडीडीयू नगर। देश में लागू लॉक डाउन के दौरान औद्योगिक इलाकों में फंसे श्रमिकों को पैदल न चलना पड़े, इसके लिए रेलवे लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को संचालन कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। इस दौरान स्टेेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कोविड 19 की वजह से देश में लॉकडाउन हैं। सामान्य ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया। बाद में गृह मंत्रालय के निर्देश पर श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। एक मई से लगातार विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा सहित विभिन्न राज्यों में पहुंच रही है। शुक्रवार को हरियाणा के नरनूल से बिहार के पूघर्णिया, कर्नाटक के बंगलोर से बिहार के दानापुर के लिए श्रमिकों को लेकर ट्रेन गुजरी। इसके पूर्व बृहस्पतिवार की आधी रात के वक्त हरियाणा के रेवाड़ी से बिहार के किशनगंज श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरी। ट्रेनों के पहुंचने पर स्थानीय स्टेशन पर किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया। ट्रेनों के पहुंच कर रुकते ही आरपीएफ, जीआरपी ने सुरक्षा घेरा बना लिया। ट्रेनों में सिर्फ पानी भरा गया और साफ सफाई की गई। चालक और गार्ड बदले गए।इसके पूर्व वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी का बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन के चालक रूम, गार्ड बोगी आदि को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed