फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special investigation campaign conducted at the station

स्टेशन पर चला विशेष जांच अभियान

Tue, 27 Oct 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special investigation campaign conducted at the station
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में जांच करते आरपीएफ के जवान। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बिहार में विधान चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सभी प्लेटफार्मों पर और सर्कुलेटिंग एरिया में जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों से किसी भी लावारिश वस्तु को हाथ न लगाने और लावारिश अथवा संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों ही बिहार और यूपी के जीआरपी, आरपीएफ आदि के साथ संयुक्त बैठक में ट्रेनों से नकदी, नशीला पदार्थ, हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से लगातार ट्रेनों में और स्टेशनों पर जांच पड़ताल की जा रही है। बुधवार को बिहार विधान सभा चुनाव क पहले चरण में मोहनियां, चैनपुर, रामगढ़ सहित 71 विधान सभा सीटों के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन

यह पूरा इलाका यूपी से सटा हुआ है। सीमावर्ती स्टेशन होने की वजह से मंगलवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेेेशन पर विशेेष चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह के निर्देश पर आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त टीम ने सभी प्लेटफार्मों, यात्री प्रतीक्षालयों, ट्रेनों के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तुुुओं अथवा संग्दिध व्यक्तियों के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों का देने को कहा। चेकिंग अभियान में आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के एसआई अर्चना मीणा, सरिता गुर्जर, जीआरपी के एसआई डीपी यादव, विद्या सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed