फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special checking drive

विशेष चेकिंग अभियान चलाया

Sat, 12 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 12 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Special checking drive
बनारस में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र
विज्ञापन
मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए जिले में जारी रेड एलर्ट के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने पूरे जिले में विशेष जांच अभियान शुरू की।

इसके तहत सभी बैंक शाखाओं, होटल, लाज आदि का निरीक्षण किया। यही नहीं गंगा घाट के किनारों का भी निरीक्षण किया गया।


शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे क साथ बनारस में होंगे। इसको देखते हुए वाराणसी से सटे चंदौली में रेड एलर्ट जारी किया गया।

एसपी अमित वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह से ही पूरी पुलिस फोर्स सड़क पर उतर आयी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सीओ सदर प्रमोद यादव की देख रेख में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर नंदजी यादव,आरपीएफ इंस्पेक्टर व्यंकटेश आदि की देख रेख में सुबह से दोपहर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे के विभिन्न प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, मुसाफिर खाना, फूट ओवरब्रिज आदि को देखा और यात्रियों से उनके परिचय पत्र को देखा। यात्री के बैग आदि का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान बेटिकट यात्रियों की भी गंभीरतापूर्वक जांच की गई। दिन भर जांच के बाद नगर के बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया।यहां बेवजह खड़े लोगों को हटाया तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच आदि की।

 इसके अलावा सभी होटल, लाज में पहुंच कर प्रत्येक कमरों की जांच की और यहां रुके लोगों की आईडी जांची। अचानक होटलों में जांच से लोग सकते में आ गए।

 इसके बाद पुलिसकर्मियों का दल गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में पहुंचे। यहां भी आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया। यही नहीं सड़कों पर वाहनों की भी जांच पड़ताल की गई। अचानक पूरे फोर्स के जांच अभियान में जुट जाने से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि पूरे जांच अभियान में सब कुछ ओके मिला।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed