Chandauli News: बिजली के तार से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, चार बीघा फसल जलकर राख
बिजली के तार से निकली चिंगारी शोला का रूप बनी और खेत की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। मामला धानापुर क्षेत्र का है जहां खेत धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विस्तार
धानापुर थानाक्षेत्र के नौली पट्टी के सीवान में सोमवार को शाम चार बजे खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार से निकली चिंगारी से राधेश्याम श्रीवास्तव की लगभग चार बीघा गेहूं को फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आसपास के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी तभी लगभग साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति हुई तार पर पेड़ की टहनी से स्पार्किंग हुई और चिंगारी खेत में गिर गई और आग पकड़ ली।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हार्वेस्टर की मदद से खेत में आगे के फसल को काट दिया गया जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाया और आस पास की किसानों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तब तक राधेश्याम की लगभग चार बीघा फसल राख हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन सहित राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया और कार्यवाहियों जुट गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.