फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP Took Big action in chandauli 134 policemen jurisdiction changed complaints received

बड़ी कार्रवाई: चंदौली में 134 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, तीन साल से जमे थे; मिल रही थीं शिकायतें

Thu, 01 Aug 2024 08:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 08:33 AM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। तीन वर्षों से तैनात इन पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही थीं। साथ ही जिले की सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
SP Took Big action in chandauli 134 policemen jurisdiction changed complaints received
चंदौली में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून व्यवस्था की बेहतरी को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने तबादले का चाबुक चलाया है। एक ही थाने में 3 साल से अधिक समय से जमे 134 मुख्य आरक्षियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद से महकमे में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जनपद में 3 वर्ष की अवधि कार्यकाल पूरा होने पर स्थान परिवर्तन करते हुए एसपी आदित्य लांघे ने  कुल 134 मुख्य आरक्षी / आरक्षी / उर्दू अनुवादक के कार्यक्षेत्र का जनपद में चुस्त दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर फेर बदल किया है।
विज्ञापन


साथ ही नवीन तैनाती को लेकर कार्यभार ग्रहण करने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़े पैमाने पर स्थानांतरण को विधानसभा में पुलिस कार्यशैली पर उठे मुद्दों से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लंबे समय से थानों पर तैनात कुछ लोग पुलिस की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर भी तबादले हुए हैं।  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने जनपद चंदौली की कमान जबसे संभाली है तब से बड़े पैमाने पर प्रभारी निरीक्षकों, उप निरीक्षकों, तथा आरक्षीयो का स्थानांतरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed