फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP provides food and water to hungry and thirsty migrants

भूखे-प्यासे प्रवासियों को सपा ने कराया भोजन-पानी

Sat, 23 May 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP provides food and water to hungry and thirsty migrants
चंदौली। गैर प्रांतों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के लोग शनिवार को चिलचिलाती धूप में पसीना बहाते दिखे। सपा लोहियावाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रमेश यादव व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्र संघ अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने दोपहर 12 से दो बजे तक हाइवे से गुजर रहे 500 प्रवासियों को भोजन-पानी उपलब्ध कराया और उसके सकुशल घर वापसी की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रमेश यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 में संक्रमण एक बड़ा खतरा है, लेकिन मजदूर, कामगार व गरीबों के समक्ष रोजी-रोटी व भुमखरी एक बड़ी समस्या बन गयी है। फिलहाल लोग शहरों से अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं, जो इस भीषण गर्मी में भूखे और प्यासे हैं। इन्हें मदद के साथ-साथ भरोसे व दिलासे की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गयी पहल को जनपद में आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यापीठ छात्र संघ अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि समाज ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है। संकट की इस घड़ी में समाज को कुछ लौटाने का मौका मिला है, जिसे युवा सपाई पूरी शिद्दत से पूरा कर रहे हैं। इसके पूर्व सपाइयों द्वारा ट्रैक्टर, रोडवेज, प्राइवेट बस, मैजिक व अन्य वाहनों पर सवार होकर बिहार की ओर लौट रहे प्रवासियों में पानी के पाउच, बिस्कुल, ब्रेड व अन्य खाद्य सामग्री बांटी गयी। इस अवसर पर मुकेश यादव, सत्यम विश्वकर्मा, सोनू, अजय, प्रदीप, गोलू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed