फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP ones cut cake

सपाजनों ने काटा केक

Sat, 02 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 02 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
SP ones cut cake
जन्मदिन मनाते नेता।
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को सपा जनों ने धूमधाम से मनाया। जगह जगह केक काटे गए और मरीजों में फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर अखिलेश के दीर्घायु की कामना की। गोष्ठी में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। 
विज्ञापन

नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, नियामताबाद के पूर्व प्रमुख व सपा के मुगलसराय विधान सभा प्रभारी बाबूलाल यादव की मौजूदगी में केक काटा गया। इस दौरान मिठाइयां बाटी गई और कबूतर आसमान में छोड़े गए। बाद में सपाइयों ने राजकीय महिला अस्पताल में पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र श्रीवास्तव,  ओमप्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल, अजय जायसवाल, विजयी तिवारी, पारसनाथ यादव, अरुण जायसवाल, सुदामा यादव, मुलायम सिंह, डब्लू, संतोष यादव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे। लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज में भी केक काटा गया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बिलारीडीह स्थित शिव मंदिर पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव की देख रेख में हवन पूजन हुआ। इस मौके पर  प्रेमनाथ तिवारी, राजेश यादव, जमुना राम, विरेंद्र बंटी, राजू सोनकर,  ललित बियार, पीएस यादव, वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed