फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP MLA Prabhu Narayan Singh Yadav sitting on dharna Angry over not picking up the phone

धरने पर बैठे सपा विधायक: थानाध्यक्ष के फोन नहीं उठाने से नाराज, बोले- 'भाजपा के इशारे पर हमारा फोन नहीं उठा'

Sun, 04 Sep 2022 08:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Sep 2022 08:25 AM IST
सार

चंदौली के पीडीडीयू नगर में थानाध्यक्ष के फोन न उठाने से नाराज होकर सपा विधायक धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा के लोगों का फोन नहीं उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन
SP MLA Prabhu Narayan Singh Yadav sitting on dharna Angry over not picking up the phone
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के पीडीडीयू नगर में नाराज होकर विधायक धरने पर बैठ गए। बलुआ थानाध्यक्ष को बार बार फोन करने के बाद भी जवाब न देने से नाराज होकर शुक्रवार की देर रत सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण यादव थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।  इसकी सूचना कप्तान को मिली तो निरीक्षक को थाने पहुंचने का निर्देश दिया।  इस निर्देश के दो घंटे बाद निरीक्षक थाने पहुंचे।  इसको लेकर देर रात तक पंचायत होती रही। विधायक ने मामला विधान सभा में उठाने की बात कही है। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि शनिवार को पुलिस ने प्रधान रह चुके पप्पू खान उर्फ़ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तारी कि सूचना पर वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने शाम सवा सात बजे बलुआ थानाध्यक्ष को फोन लगाया। पूरी रिंग होने के बाद भी फोन नहीं उठा। विधायक ने लगातार सवा नौ बजे तक फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। 
विज्ञापन

स पर सैकड़ो समर्थकों के साथ थाने  पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कप्तान से भी इसकी शिकायत की। इसके बाद दूसरे के मोबाइल से कॉल  करने पर इंस्पेक्टर ने फोन उठाया। इस पर विधायक ने इंस्पेक्टर को थाने पर बुलाया। वहीं कप्तान से इसकी शिकायत की। धरने पर विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा के लोगों का फोन नहीं उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed