फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP Meeting

सपा की बैठक

Thu, 09 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 09 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP Meeting
समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों की समीक्षा बैठक बुधवार को नरसिंहपुर
विज्ञापन
स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान जनपद प्रभारी व सयुस के प्रदेश सचिव अनिल सागर ने संगठनों की समीक्षा की और पार्टी की मजबूती के लिए एक बूथ पर 20 यूथ का नारा दिया।

वहीं पार्टी के प्रमुख नेताओं ने युवाओं में जोश भरा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने युवाओं की तरक्की के लिए कई अहम फैसले किए, जो सराहनीय है।

 सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। उसे गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि ईमानदारी व निष्ठा के साथ हम सभी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा दें तो आगे आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा।


सयुस जिलाध्यक्ष चकरू यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हैं, जो दिशा-निर्देश मिलते हैं उस पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि युवा किसी भी पार्टी का एक अहम हिस्सा होते हैं। पार्टी से जुड़े युवाओं को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है।


इस दौरान विधायक मनोज सिंह व सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने भी युवा सपाइयों में जोश भरा। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, मयंक यादव, राजा खां, आशुतोष यादव, जनार्दन, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन मुश्ताक अहमद ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed