फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP did route march to maintain peace

शांति व्यवस्था कायम रखने को एसपी ने किया रूट मार्च

Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP did route march to maintain peace
शहाबगंज(चंदौली)। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आम जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा करने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम थाने के पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने देशी-विदेशी शराब व बीयर की दुकान की जांच भी की। साथ ही लोगों से सड़क की पटरियों पर आड़ा-तिरछा वाहन न खड़ा करने की अपील की।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज भीड़भाड़ वाले स्थानों, मार्गों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, बस व ऑटो स्टैंड पर गूंजती रही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने लोगों से आगामी नागपंचमी, रक्षाबंधन व मुहर्रम पर्व शांति से मनाने की अपील की। साथ ही व्यपारियों व दुकानदारों से प्रतिष्ठानों पर सीसी कैमरे लगाने की अपील की। थाना प्रभारी मनोज कुमार को पुलिस बूथों पर भी सीसी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों में एसआई आनंद प्रजापति, शिवानंद वर्मा, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर सहित रामप्रवेश यादव, गौरी शंकर यादव, रूद्रप्रताप, शशिकांत सरोज शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed