फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP-Congress criticized

सपा-कांग्रेस को कारगुजारियां पड़ी भारी

Tue, 07 Mar 2017 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress criticized
सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस तथा सपा को उनकी कारगुजारियां ही भारी पड़ रही हैं। कांग्रेस से गठबंधन करके अखिलेश यादव ने मुलायम की सारी कमाई पर पानी फेर दिया है। वे सैदूपुर  स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी शारदा  प्रसाद के  समर्थन में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाट सभा के जरिए खाट पकड़ लेने वाले राहुल गांधी अब मुलायम सिंह तथा शिवपाल द्वारा पंचर की गई साइकिल पर सवार हो गए। जनता इस गठबंधन  को नकार चुकी है। प्रदेश के दुराचारी मंत्री  के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए  सुप्रीम कोर्ट को आगे  आना पड़ा है।  जबकि अखिलेश  सरकार उसे बचाने में लगी है। वहीं बसपा का हाथी पीपल का पत्ता की जगह पैसा खाते-खाते बीमार हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा- कांग्रेस, बसपा हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ  होगा। गरीबों को अपनी बेटियों की पढ़ाई एवं शादी की चिंता नहीं करनी  होगी।   
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्जिकल  स्ट्राइक से देश का मस्तक  पूरी  दुनिया में ऊंचा हुआ है तथा नोटबंदी से  भारत की अर्थ  व्यवस्था मजबूत हुई है एवं कालेधन पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा  की  सरकार बनने पर बाणसागर परियोजना का पानी चकिया तक लाया जायेगा।  किसानों का  फसली ऋण पूरी तरह माफ  कर दिया जायेगा तथा  उन्हें  शून्य ब्याज दर पर ऋण  उपलब्ध कराया जायेगा। कहा कि किसानों  को  लाभकारी मूल्य देकर  उनकी आमदनी को दोगुना  करने का काम होगा। केन्द्रीय   गृहमंत्री ने कहा कि  पुलिस की भर्ती में  फिजिकल टेस्ट के आधार पर सीधी  भर्ती की जायेगी।  

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा  उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर  में   सरकार बनाने की ओर अग्रसर  है।  
सभा में प्रत्याशी शारदा  प्रसाद,  पूर्व  विधायक शिव तपस्या  पासवान, सुरेन्द्र सिंह, शिवपूजन राम,  अजय पांडेय,  अनिल  तिवारी, शिवेंद्र  सिंह, अनिल       सिंह, राणा प्रताप सिंह,  दर्शना सिंह,  मनमोहन  चैहान, भगवान  दास मौर्या, रामकृत एडवोकेट         सहित तमाम  भाजपा नेता प्रमुख रूप से  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed