फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sp chandauli inaugrated hand wash machine in chandauli

हैंडवॉश मशीन का एसपा ने किया उद्घाटन, कहा- धोएं हाथ, रहें सुरक्षित

Mon, 27 Apr 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
sp chandauli inaugrated hand wash machine in chandauli
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के काली मंदिर के समीप जीटी रोड पर हैंड वॉश और पेयजल के लिए टंकी स्थापित की गई है। पैर से दबाव देने पर टंकी से पानी और हैंड वॉश निकलेगा। स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से नगर स्थित काली मंदिर के सामने जीटी रोड के किनारे हैंड वॉश मशीन लगाई गई। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संस्था की ओर से यह अच्छी पहल की गई है। कहा कि लोग पैर से दबाकर हैंड वॉश को डिब्बे से निकाल लेंगे और पैर की ही मदद से नल को चालू कर पानी से हाथ धो सकेंगे। दोनों ही प्रक्रिया में हाथ का प्रयोग नहीं होगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह मशीन लगाई गई है। इसके बाद अधिकारियों ने कैलाशपुरी स्थित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। संस्था के लोगों ने बताया कि उनकी ओर से हर रोज 300 लंच पैैकेट का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य, सचिव संदीप कुमार निगम, महामंत्री देवेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आरती अग्रवाल, संरक्षक गौरव अग्रवाल, हरजीत सिंह, अविनाश गोयल, रितेश जायसवाल, आलोक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed