{"_id":"5702d0f24f1c1bb55fc812e8","slug":"sp-betrayed-the-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने मुसलमानों को छला :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने मुसलमानों को छला :
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 05 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांसद मुनकाद अली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा जिला इकाई की ओर से सोमवार को मुख्यायल स्थित एक लान में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बसपा को अल्पसंख्यक समुदाय का हितैषी बताते हुए इस वर्ग के लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर मुसलमानों को छलने का आरोप लगाया।
सांसद मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि मिशन है। यह पार्टी गरीबों, मजलूमों और बेसहारा लोगों की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि देश में रहने वाले प्रत्येक वर्ग के लोगों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई। जोनल कोआर्डिनेटर डा. लक्ष्मीकांत ने कहा कि सपा मुसलमानों की ताकत को कमजोर कर रही है। पूर्व एमएलसी और सैयदराजा प्रभारी विनीत सिंह ने कहा कि बसपा ने मुस्लिम भाईयों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि सपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर सोमनाथ, उपेंद्र सिंह गुड्डू, बब्बन चौहान, जितेंद्र कुमार, तिलकधारी बिंद, सुभाष चंद्र, संजय कुमार, गुलशेर, बेलाल, नईम अहमद, याहियां खां आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मौलाना अंसारुल हक और संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।