फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP announces four block major candidates

सपा ने की चार ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की घोषणा

Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP announces four block major candidates
पीडीडीयू नगर। जिले के नौ ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले चार सीटों पर प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नियामताबाद, चंदौली, सकलडीहा और चहनियां के प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है। बरहनी, धानापुर, चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ ब्लाक के प्रमुख प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। प्रदेश में ब्लाक प्रमुख का चुनाव दस जुलाई को होगा। आठ जुलाई को नामांकन होगा। चुनाव की घोषणा होते ही जिले के नौ ब्लाकों में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। प्रमुख पद के दावेदार अधिक से अधिक बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने में जुट गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के हौसले आसमान पर हैं और वे नये सिरे से अपने पार्टी का अध्यक्ष सभी ब्लाकों में बनाने की योजना बनाने में जुट गई है। वहीं विपक्षी समाजवादी पार्टी भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मिली हार के बाद किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने चार ब्लाकों के प्रमुख प्रत्याशियों की घोषण कर दी है। पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि नियामताबाद में कमला देवी, चंदौली सदर विकास खंड में छाया देवी, सकलडीहा में संतोष यादव और चहनियां ब्लाक मेें अक्षय यादव प्रमुख पद के दावेदार होंगे। वहीं धानापुर, बरहनी, चकिया, शहाबगंज, नौगढ़ ब्लाकों के लिए दावेदार की घोषणा नहीं होने को लेकर उहापोह की स्थिति है। वहीं भाजपा ने अभी तक किसी ब्लाक के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed