फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sonu Kinnar now got chairman chair in PDDU Nagar palika as Neg

UP News: सोनू किन्नर अब पीडीडीयू नगर की 'सरताज', 'नेग' में मिली चेयरमैन की कुर्सी

Wed, 17 May 2023 10:03 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 10:03 AM IST
सार

पीडीडीयू नगर में जीत दर्ज कर सोनू किन्नर ने जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में इतिहास रचा है। सोनू की जीत ने लोकतंत्र की ताकत दिखा दी।

विज्ञापन
Sonu Kinnar now got chairman chair in PDDU Nagar palika as Neg
सोनू किन्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सिलसिला सा चल पड़ा है...। अपने जैसों से निराश जनता ने एक बार फिर किन्नर से उम्मीद लगाई है।  चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) के मतदाताओं ने इस बार सोनू किन्नर को नगरपालिका चेयरमैन का सरताज पहनाकर शहर का प्रथम नागरिक बनाया है। जनता से यह 'नेग' पाकर सोनू भी खुश हैं। चेयरमैन सोनू किन्नर ने दुआओं के साथ-साथ अब जनता को वाटर टैक्स आधा और हाउस टैक्स पूरा माफ कराने का रिटर्न गिफ्ट देने की तमन्ना जताई है।

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर में जीत दर्ज कर सोनू किन्नर ने जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में इतिहास रचा है। सोनू की जीत ने लोकतंत्र की ताकत दिखा दी। सोनू से पहले 2001 के निकाय चुनाव में गोरखपुर में किन्नर आशा देवी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था कि बड़े-बड़े राजनीतिक सूरमा देखते रह गए थे।  चेयरमैन पद पर भाजपा, सपा व बसपा जैसी दिग्गज राजनीतिक पार्टियों की मौजूदगी में निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर की जीत ने सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनू किन्नर के संघर्ष की कहानी, 10 वर्ष की उम्र में हुआ था खौफनाक सच का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई सोनू किन्नर की जीत

Sonu Kinnar now got chairman chair in PDDU Nagar palika as Neg
पीडीडीयू नगर नगर पालिका की जनता ने किन्रर को बनाया अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले की नगर पालिका की इकलौती सीट के चेयरमैन पद पर भाजपा ने मालती सोनकर, सपा ने अनीता सोनकर व बसपा ने दीपा को उम्मीदवार बनाया था। लोगों का झुकाव सोनू किन्नर की ओर शुरू से ही था लेकिन राजनीतिक दिग्गज इसे पचा नहीं पा रहे थे। सोनू को भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा से असंतुष्ट मतदाताओं ने जीत दिलाई है। भाजपा प्रत्याशी से पार्टी कार्यकर्ता नाखुश थे। कुछ ऐसा ही हाल सपा प्रत्याशी का भी था।

भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले वेस्टर्न बाजार से सोनू की बढ़त ने जाहिर कर दिया कि लोगों की नाराजगी किस स्तर पर थी। भाजपा में भितरघात नहीं थमा। सपा प्रत्याशी के पति राजाराम सोनकर पिछले नगर पालिका चुनाव में टिकट न मिलने पर बगावत कर दी थी। अबकी बार उनकी पत्नी को टिकट मिलने से पार्टी के अंदरखाने विरोध था। बसपा प्रत्याशी प्रचार में कमजोर रहे।

यूपी की तीसरी किन्नर चेयरमैन बनी सोनू

 नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर से निर्दलीय प्रत्याशी सोनू किन्नर प्रदेश में तीसरी किन्नर हैं जिन्होंने चेयरमैन की कुर्सी संभाली है। इससे पहले 2001 में गोरखपुर से आशा देवी महापौर बनी थीं। वहीं 2006 में मिर्जापुर के अहरौरा नगर पालिका से रेखा चेयरमैन बनी थीं। 

सोनू किन्नर के सामने समस्याओं का अंबार

Sonu Kinnar now got chairman chair in PDDU Nagar palika as Neg
अपने साथियों के साथ सोनू किन्नर - फोटो : अमर उजाला

पीडीडीयू नगर में जाम, चंदासी की उड़ी कोयले की धूल, बदहाल सड़के, नालियों की मरम्मत और सफाई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की चुनौती उनके सामने है। निकायों में पिछले तीन वर्षों में विकास के लिए कोई धन नहीं आया है। ऐसे उनके लिए वादों को पूरा करना आसान नहीं है। नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर नई अध्यक्ष सोनू किन्नर के सामने समस्याओं का अंबार है।

चंदासी में उड़ती कोयले की धूल, सड़क जाम, नगर के सभी सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी की व्यवस्था जैसे तमाम काम उनको कराने हैं।  नगर में स्वकर का मुद्दा प्रमुख है। सोनू किन्नर ने जल कर आधा करना, गृह कर माफ करना है बताया। ऐसे में पालिका की कमाई और कम हो जाएगी। ऐसे में काम कराना और मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed