फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soneih's youth dies in road accident

सड़क दुर्घटना में सोनईडीह के युवक की मौत

Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Soneih's youth dies in road accident
बबुरी। स्थानीय थाना अंतर्गत सोनईडीह गांव निवासी अरविंद कुमार बेनवंशी (35) की रविवार की देर रात रामनगर क्षेत्र में एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा। शव के घर पहुचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनईडीह गांव निवासी अरविंद कुमार बेनवंशी रामनगर के एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। रविवार की रात अरविंद बाइक से वापस घर लौट रहा था। अभी वह पंचवटी के समीप पहुंचा था कि किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को अरविंद का शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। अरविंद की पत्नी पुष्पा का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं उसके पिता नंदू पछाडे खा कर गिर पड़े। दादा और मां को रोते देखकर बच्चे अंश और आयुष भी बिलखने लगे। माहौल इस तरह हो गया कि घर पर जुटे ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गई। अरविंद अपने पांच भाईयों में सबसे छोटा था। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए रामनगर में एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed