फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Son of deceased head candidate nominated in grabbing

हथियानी में मृत प्रधान प्रत्याशी के पुत्र ने किया नामांकन

Sat, 01 May 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Son of deceased head candidate nominated in grabbing
चंदौली। सदर विकास खंड के हथियानी गांव में प्रधान पद का स्थगित चुनाव आगामी नौ मई को होगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को मृतक राजेंद्र चौहान के पुत्र अरविंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं दो प्रत्याशी राजेश और संजीव यादव पहले ही नामांकन कर चुके हैं। उनका पर्चा वैध पाया गया था। इससे चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी ताल ठोंकने के लिए उतर गए हैं। सदर ब्लाक क्षेत्र के न्याय पंचायत गोरारी अंतर्गत हथियानी ग्राम से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र चैहान की विगत दिनों मौत हो गयी थी। उनके निधन से पूर्व ही प्रशासन ने पंचायत चुनाव की कड़ी में नामांकन पत्रों स्वीकार करने, उनकी जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। ऐसे में उम्मीदवार के परिजनों व उसके प्रस्तावक की ओर से रिटर्निंग अफसर को घटना की जानकारी दी गयी। मामला संज्ञान में आने के बाद सदर ब्लाक के लिए नियुक्ति रिटर्निंग आफिसर ने पंचायत चुनाव नियमावली में उल्लिखित नियमों के तहत ग्राम पंचायत हथियानी के प्रधान पद के लिए प्रस्तावित मतदान की प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने प्रधान पद के स्थगित चुनाव कराने के लिए निर्देश दिया। साथ ही 30 अप्रैल को नामांकन व नामांकन पत्रों की समीक्षा, एक मई को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटित के साथ ही 9 मई को मतदान व 11 मई को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई। इसके तहत शुक्रवार को सदर ब्लाक में आरओ की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान सिर्फ एक नामांकन दाखिल किया गया। उक्त नामांकन फार्म मृतक प्रत्याशी के पुत्र अरविंद चैहान ने जमा किया। इससे पहले दो प्रत्याशी अपना नामांकन कर चुके हैं। उनका पर्चा भी वैध प्राप्त हुआ था। इससे अब तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed