फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Son hatched conspiracy to kidnap himself demanded ransom of RS one lakh from his father

ये कैसा बेटा: रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से मांगी थी एक लाख की फिरौती, पोल खुलने से हर कोई हैरान

Fri, 14 Jul 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में एक युवक ने अपना कर्ज उतारने के लिए रुपयों के चक्कर में अपने ही अपहरण का ड्रामा रच लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के अंदर युवक को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Son hatched conspiracy to kidnap himself demanded ransom of RS one lakh from his father
demo pic

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय युवक को अपनी झूठी अपहरण करवाने और घरवालों से फिरौती की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए अपने अगवा होने की साजिश रची और फिरौती के लिए पिता के मोबाइल पर कॉल किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को युवक को कैंट स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। इस खुलासे के बाद से सभी लोग हैरान हैं।

विज्ञापन


प्रसहटा निवासी अंगद यादव का पुत्र अमित यादव गुरुवार दोपहर मोबाइल खरीदने की बात बोलकर बाइक लेकर निकला। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बात से परेशान परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाहुबली रमाकांत यादव का पौत्र चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे, मृगांग पर दर्ज हैं कई मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कहा था- पुलिस को कुछ मत बताना

कुछ घंटों बाद उसी के मोबाइल से अंगद यादव के मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाने पर दूसरी तरफ से अमित की आवाज आई। उसने बताया कि रसूलपुर सरया से स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। मुझे सही सलामत छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये मांग रहे हैं। जिसे आप जल्द से जल्द दे दें और पुलिस को इस बारे में कुछ भी नहीं बताना।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल ट्रेसिंग करते हुए शुक्रवार को कैंट स्टेशन के सामने से मुंह बांध कर घूम रहे अमित को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में साजिशकर्ता ने बताया की वह ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपये से ज्यादा हार गया था। पैसे के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी साजिश रची। पुलिस की सक्रियता से उसकी योजना धरी की धरी रह गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed