{"_id":"667de273549aaef9f90717d4","slug":"somewhere-better-facilities-than-convent-schools-somewhere-children-will-study-in-dilapidated-buildings-chandauli-news-c-189-1-va11003-116591-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कहीं कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर सुविधा, कहीं जर्जर भवन में पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कहीं कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर सुविधा, कहीं जर्जर भवन में पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
चंदौली। गर्मी की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे। जिले के नौ ब्लॉकों के 1185 विद्यालयों में करीब दो लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कुछ विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर हैं कि तो कई के भवन जर्जर और सुविधाएं बदहाल हैं। 15 विद्यालय काफी जर्जर हो चुके हैं, जिनके कायाकल्प की प्रक्रिया चल रही है।
विकास ब्लॉक के सरेसर प्राथमिक विद्यालय को कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर तैयार किया गया। यहां स्मार्ट क्लास के अलावा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए होड़ लगती है। इस विद्यालय में 102 बच्चों का नामांकन किया गया है। यहां बालक-बालिका के लिए अलग शौचालय, रनिंग वाटर, हैंड वॉश, आरओ मशीन, सबमर्सिबल पंप, वाटर कूलर, टेबल कुर्सी, बिजली कनेक्शन, सोलर पैनल, प्रत्येक कक्षा में पंखा, फर्श पर टाइल्स लगी है तो कमरों में विशेष चित्रांकन किया गया है। प्रत्येक कक्षा में डिस्प्ले बोर्ड, स्मार्ट बोर्ड (टीवी) की सुविधा है। यहां प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार यादव के अलावा चार सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र तैनात हैं। सकलडीहा ब्लॉक के रैपुरा कंपोजिट विद्यालय में 19 सीसी कैमरे लगे हैं। 50 टैबलेट, स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चे पढ़ाई करते हैं। कक्षा एक से आठ तक 450 बच्चे पंजीकृत हैं।
नियामताबाद के कुंडा खुर्द गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचने के लिए मार्ग ही नहीं है। बच्चे खेतों की मेड़ से स्कूल आते-जाते हैं। बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार विद्यालय की चहारदीवारी गिर चुकी है। कमरों में दरारें पड़ गई हैं। विद्यालय के जर्जर भवन में बच्चे पढ़ाई करते हैं।