फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soldiers carried out search operation till the border of Sonbhadra

जवानों ने सोनभद्र की सीमा तक चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Soldiers carried out search operation till the border of Sonbhadra
नौगढ़। स्थानीय थाने की पुलिस और पीएसी के जवानों ने रविवार को सोनभद्र की सीमा तक के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गांव के लोगों को वैक्सीन लगाने को भी प्रेरित किया। हालांकि इस दौरान टीम के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा। पुलिस और पीएसी के जवानों ने जयमोहनी पोस्ता, मझगाई, डुमरिया व राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र नागनार हरैया के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान उन्होंने जंगल में आने-जाने वाले लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों व नक्सल गतिविधियो की जानकारी ली। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं। जवानों ने पशुओं के अड़ारों, प्राकृतिक गुफाओं व जल स्त्रोतों के अंदर जांच पड़ताल की। जवानों ने जंगलों में निवास कर रहे ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नजर आए तो सरकारी नंबरों पर तुरंत सूचित करें। जवानों ने पथरीले रास्ते से होते हुए झाड़ियों से प्रवेश करते हुए पहाड़ी रास्तों पर पहुंचकर सोनभद्र की सीमा के समीप नागनार हरैया के जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया। थानाध्यक्ष नौगढ़ राजकुमार यादव ने जंगल में बसे गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नक्सली संचरण को रोकने में पुलिस की मदद करें। कांबिंग में थाना प्रभारी के अलावा चौकी इंचार्ज औरवाटाड़ अलख नारायण सिंह, चौकी इंचार्ज हरियाबांध सहित पुलिस और पीएसी के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed