फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Soil health is deteriorating, production will be affected

Chandauli News: खराब हो रही मिट्टी की सेहत, उत्पादन पर पड़ेगा असर

Tue, 30 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Soil health is deteriorating, production will be affected
चंदौली। जिले की मिट्टी की सेहत काफी खराब हो रही है। मिट्टी के 1500 से ज्यादा नमूनों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के दौरान मिट्टी में कार्बनिक जीवांश, फास्फोरस, पाटोश, जिंक, सल्फर जैसे प्रमुख तत्वों की मात्रा काफी कम पाई गई है। इससे खाद्यान्न के उत्पादन पर असर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने इस पर चिंता जताई है।कृषि प्रधान जिले में कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दो लाख 35 हजार 807 से अधिक किसान एख लाख 29 हजार 215 हेक्टेयर में खेती करते हैं। जहां 94 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि होने के बावजूद मिट्टी की सेहत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। रासायनिक उर्वरक के मुकाबले किसानों को लगातार नमामि गंगे के तहत किसानों को प्रेरित किया जा रहा। वहीं कृषि विभाग की ओर से 20-20 हेक्टेयर के जिले में समूहों को बनाया गया है। बावजूद इसके अभी तक जिले की कृषि भूमि की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।इस वित्तीय वर्ष 24-25 में 9000 नमूनों में 1500 से अधिक की जांच में मिट्टी में मौजूद कार्बनिक जीवांश की मात्रा मानक से बहुत कम पाई गई थी। इसमें कार्बनिक जीवांश 0.8 के बजाए 0.5 प्रतिशत, फास्फोरस, पाटोश, जिंक, सल्फर जैसे तत्वों की मात्रा भी अपर्याप्त रही। इसी क्रम में इस वित्त वर्ष 9000 नमूनों की जांच का लक्ष्य मिला है। इनमें में से करीब 1500 की जांच की गई है तो जिनका परिणाम भी चौकाने वाला है। इसमें भी आवश्यक तत्वों की मात्रा न्यूनतम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed