फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Socialists expressed concern over increasing crime

जनपद में बढ़ रहे अपराध पर समाजवादियों ने व्यक्त की चिंता

Mon, 07 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Socialists expressed concern over increasing crime
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में हुई। इसमें उन्होंने जनपद में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त की। साथ ही अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को नाकाम ठहराया। इसके अलावा लाबशा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता बाबूलालयादव ने कहा कि जनपद में लगातार हुई हत्याओं से लोग भयभीत है। अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं और पुलिस लकीर पीट रही है। अब तक एक भी घटना का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है। कहा कि खाद के लिए किसानों को लाइन लगानी पड़रही है जबकि अन्नदाता का देश की अर्थव्यवस्था मैं विशेष योगदान रहता है।किसानों को समय से खाद, बीज, पानी, बिजली नहीं मिल रही है। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। स्कूलकॉलेज बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देश की संपत्तियों कोबेचा जा रहा है। चेतायाकि जनपद में अपराध नहीं रुका तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इससे पूर्व सपा के सेक्टर प्रभारी व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षअजय सिन्हा की पिछले दिनों हुई मृत्यु पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर जलालुद्दीन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, परवेज अहमद, औसाफ अहमद, नयाब अहमद रिंकू, प्रेमनाथ तिवारी, कमलेश यादव, वीरेंद्र, भईयालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed