{"_id":"6043c92c8ebc3e593b402064","slug":"social-distancing-is-not-being-followed-in-council-schools-chandauli-news-vns578482833","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
विज्ञापन
इलिया स्थित संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते बच्चे।
- फोटो : CHANDAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। सभी स्तर के शिक्षण संस्थानों में अब पढ़ाई शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण कम भले हुआ है, लेकिन अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। स्कूलों में तमाम प्रतिबंध लागू हैं लेकिन बच्चे हैं कि मानते ही नहीं। मास्क लगाना तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही हो रहा। है। स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं हो रही है।
कोरोना की वजह से 17 मार्च 2020 से स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अक्तूबर माह में नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खुले। अब कोरोना संक्रमितों की कम होती संख्या को देखते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को दस फरवरी से खोला गया। जिले में 510 सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इसी तरह एक मार्च से जिले के 1002 परिषदीय और निजी प्राथमिक विद्यालय खोल दिए गए। प्राथमिक विद्यालयों में 149199 से अधिक छात्र-छात्राएं और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 58204 से अधिक बच्चे अध्ययन रत है। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में भी कोरोना से 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक 4884 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 4814 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी भी तीन सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में स्कूलों को पूरी क्षमता से खुलने के बाद निजी स्कूलों में तो थोड़ी बहुत सख्ती की जा रही है लेकिन परिषदीय विद्यालयों में न तो बच्चों को सोशल डिस्टेसिंग के बीच बैठाया जा रहा है और न ही मास्क की जांच की जा रही है। बच्चे एक साथ खेल रहे हैं और टिपिन भी एक साथ कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोरोना संक्रमण का फैलाव हो सकता है।
स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। स्कूल में भीड़ न हो इसके लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को बुलाया जा रहा है। शिक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
भोलेन्द्र प्रताप सिंह
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली